On Page SEO क्या हैं? और कैसे करे – सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

On-Page SEO in HIndi

दोस्तों आज इस ब्लॉग पोस्ट में हम On Page SEO क्या हैं? और कैसे करे। इसके बारे में विस्तार से जानेगे। यह SEO और Digital Marketing का महत्वपूर्ण पार्ट है।

Table of Contents

दोस्तों आज की इस डेट में किसी भी वेबसाइट पे search engine से ट्रैफिक लाने के लिए आपको अपनी वेबसाइट या ब्लॉग पोस्ट का On Page SEO करना जरुरी है। इसलिए आपको On Page SEO को बारीकी से जानना भी बहुत ही ज्यादा जरुरी है।

तो आज इस ब्लॉग पोस्ट में हम On Page SEO से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले है अपनी मात्र भाषा हिंदी में तो इस पोस्ट को लास्ट जरुर पढ़े।

अगर आप जानना चाहते है की SEO क्या है तो इस ब्लॉग पोस्ट को जरुर पढ़े।

On-Page SEO in Hindi
On Page SEO in Hindi

On Page SEO क्या है?

On-Page SEO एक ऐसी SEO technique है, जिसमें हम किसी web page के content, H1-H2 headings, HTML elements, internal linking, keyword placement, title, URL, images और अन्य on-page elements को कुछ इस प्रकार से optimize करते हैं की सर्च इंजन पर वह वेबसाइट या webpage रैंक करे ताकि ज्यादा से ज्यादा हमारी वेबसाइट पर Organic ट्रैफिक आ सके।

अगर SEO के Point of View से देखा जाये तो On Page SEO सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है हमारी वेबसाइट के लिए है, क्योंकि On Page SEO का मकसद किसी भी सर्च इंजन को यह बताना होता है कि आपकी वेबसाइट किस बारे में है और आपकी वेबसाइट या ब्लॉग पोस्ट के कंटेंट के अंदर किस Keyword को आप Target कर रहे हैं और आपने अपने पोस्ट के कंटेंट के अंदर उस Keyword से संबंधित आपने क्या जानकारी दी है।

आसन भाषा में बताऊ तो On Page SEO में हमे अपने वेबसाइट और webpage पे on page काम करना होता है और उन्हें सर्च इंजन एल्गोरिथ्म के अनुसार सही प्रकार से Optimize करना होता है ताकि जब भी हमारी वेबसाइट पर गूगल का क्रॉलर या कोई यूजर हमारे वेबसाइट के कंटेंट को रीड करने आये तो वह आसानी से समझ सके कि आपका कंटेंट किस बारे में है।

On Page SEO क्यों जरुरी है?

अगर आपको अपने ब्लॉग-पोस्ट या वेबसाइट पर सर्च इंजन से ट्रैफिक चाहिए तो आपको अपनी वेबसाइट का On page SEO करना ही पड़ेगा क्योंकि आज की डेट में ज्यादात्तर लोग इन्टरनेट से जुड़े हुए है और अपनी चीजें गूगल सर्च इंजन पर सर्च करते हैं, इसलिए आपको अपने ब्लॉग पोस्ट को गूगल पर रैंक कराने है तो आपको SEO (search Engine Optimization) करना ही पड़ेगा लेकिन On page SEO की सबसे अच्छी बात यह है की जितना ज्यादा आप अपनी वेबसाइट या ब्लॉग-पोस्ट के कंटेंट को optimize करोगो इतना ही अच्छा रिजल्ट आपको देखने को मिलेगा।

On Page SEO कैसे करे

On Page SEO में वो सभी Factors आते है जिसमे हम अपने वेबसाइट या ब्लॉग-पोस्ट को लिखते समय उन Factors को इम्प्लीमेंट करे, ताकि हमारी वेबसाइट गूगल के First search result page पर रैंक करे सके अब सवाल यह आता है की On page SEO कैसे करे on page SEO करते समय इन फैक्टर्स को जरुर ध्यान रखे जो इस प्रकार है

  • Keywords research
  • Title tags
  • Headings (Header Tags Optimization)
  • Meta description
  • URL structure
  • Keyword density
  • Images
  • ALT Text for Images
  • Website Speed
  • Mobile friendly site
  • Quality Content
  • Internal Linking and External Linking
On-Page SEO Ranking Factors

On Page SEO Ranking Factors

अपने ब्लॉग-पोस्ट को गूगल के पहले पेज पर रैंक कराने के लिए हमको अपने ब्लॉग-पोस्ट पर कई चीजों को optimize करना पड़ता है ताकि जब हमारी पोस्ट को गूगल का क्रॉलर रीड करने आये तो उसे अच्छी तरह समझ आ जाए की हमारा ब्लॉग-पोस्ट किस बारे में लिखा गया है।

अपने ब्लॉग-पोस्ट या वेबसाइट का On Page SEO करते समय कुछ चीजों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है जैसे कि

Keywords research

ब्लॉग-पोस्ट लिखेने से पहले Keywords Research जरुर करें और फिर उन Keywords को अपने ब्लॉग-पोस्ट के Title, URL, First Paragraph, Headings इत्यादि में जरुरु इस्तेमाल करें. Internet पर Keywords Research के लिए बहुत सारे Free और Paid Tools  देखने को मिल जायेगे  जैसे: Google Keyword Planner, Semrush,  जिनका आप Use कर सकते।

Title Tags

Title Tag एक HTML element है, प्रत्येक title tag unique होना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा उस टाइटल पर क्लिक मिले,

Title tag को अपने ब्लॉग पोस्ट से relative ही बनाये और Title tag बनाते समय title की length 65 करैक्टर से अधिक नहीं होनी चाहिए क्योंकि Google अपने सर्च रिजल्ट्स में 65 characters से अधिक title length को नहीं दिखाता है।

on-page seo in hindi

Heading

Website या ब्लॉग में H1 Tag का होना बहुत जरुरी होता है ओर अपने ब्लॉग-पोस्ट की Title को हमेशा H1 tag में रखना चाहिए और दूसरी Sub heading को H2, H3 में रखना चाहिए.

Heading tags की मदद से हम अपने content को paragraphs में भी break कर सकते हैं, इसके लिए आप subheadings (H2 से लेकर H6) का use कर सकते हैं लेकिन sub-हैडिंग में आपके ब्लॉग का प्राइमरी कीवर्ड जरुर होना चाहिए।

Meta description

Meta description में हमे यह लिखना होता होता है की यूजर को हमारी पोस्ट क्यू रीड करनी चाहिए लेकिन इसमें में हमे ब्लॉग का फोकस किवोर्ड जरुर देना होता है जिसे यूजर को यह clear हो जाये की यह पोस्ट किस बारे में है और मुझे यह पोस्ट क्यू रीड करनी चाहिए।

Meta description को 160 characters के भीतर ही शीमित रखना चाहिए

on-page seo in hindi

URL structure

इससे सर्च इंजन को यह समझने में मदद मिलती है कि आपका पोस्ट किस बारे में है। URL को हम Permalink भी कहते है और URL को optimize करते समय इन बातो का जरुर ध्यान रखे

  • पोस्ट का URL को हमेशा छोटा रखें।
  • Main keywords को URL में जरुर रखे।
  • URL में Lowercase Letter का उपयोग करे।
  • हमेशा यूजर फ्रेंडली URL Create करने की कोशिश करे।
  • URL में Special characters, Stop word और Special characters का use नहीं करना चाहिए।

Keyword density

Keyword density का मतलब है की आपने अपने ब्लॉग पोस्ट में Focus Keyword को कितने बार use किया अपने ब्लॉग में हालाकि Keyword density आपके ब्लॉग पोस्ट के words पर depend करता है।

ध्यान दे ब्लॉग पोस्ट में Focus Keyword को एक 1% से लेकर 2% के बीच में ही भी Use करे।

keyword density निकलने का फार्मूला

कितनी बार आपने ब्लॉग-पोस्ट में Focus Keyword use किया / कितने वर्ड्स लिखे आपने ब्लॉग-पोस्ट में *100

ALT text for Images

जब हम अपने ब्लॉग पोस्ट में कोई इमेज use करते है तो उस इमेज को गूगल का स्पाइडर समझ नहीं पता है की यह इमेज किस बारे में है इसलिए अपने ब्लॉग में इमेज का ALT text जरुर दे इससे गूगल का स्पाइडर को यह पता चलता है की यह इमेज किस बारे में है।

Website Speed

Website Speed एक महत्पूर्ण Factor है, On Page SEO के लिए यदि आपकी वेबसाइट बहुत स्लो लोड होती है, तो Google आपकी वेबसाइट या वेब-पेज को रैंक नहीं करेगा इसलिए आपको जितना हो सके उतना अपनी वेबसाइट को फ़ास्ट बनाये।

अगर आपकी वेबसाइट WordPress पर है तो आपको एक Plug-in Install और Activate करना होगा जिसका नाम है WP-Rocket आप इस Plug-in से आपनी वेबसाइट को कुछ हदतक फ़ास्ट कर सकते है लेकिन आपको यह भी ध्यान रखना है की आप कोन सी थीम use कर रहे है, इसलिए आपको कोई अच्छी सी थीम use करने होगी, अपनी वेबसाइट के लिए जिससे आप अपने वेबसाइट को फ़ास्ट स्पीड से लोड करा सकते है।

Mobile friendly Website

आज की डेट में ज्यादातर लोगो गूगल पे कुछ search करने के लिए मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते है अगर आपकी साईट Mobile friendly नहीं है तो आपकी वेबसाइट को गूगले रैंक नहीं करेगा इसलिय जितना हो सके  उतना अपनी वेबसाइट को Mobile friendly जरुर बनाये।

अगर आपकी साईट WordPress पर है तो आप ऐसी थीम का ही चैन करे जो मोबाइल friendly हो, मै आपको कुछ मोबाइल फ्रेंडली थीम बताता हु।

  • Astra
  • Divi
  • OceanWP
  • Generate Press
  • Neve Theme

इनमे से आप अपने हिसाब से किसी भी थीम का चेन कर सकते है।

अगर आप की वेबसाइट पहले से ही किसी भी CMS प्लेटफोर्म पर बनी हुए है तो आप उसे Google PageSpeed टूल्स पर जाकर अपनी वेबसाइट को चेक कर सकते है आपकी वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली है या नहीं।

Quality Content

अगर आप अपने ब्लॉग पोस्ट को गूगल में रैंक करना चाहते है तो आपका ब्लॉग पोस्ट 100% unique और यूजर friendly होना बेहद आवश्यक है ऐसा नहीं होना चाहिए की आपने कुछ कंटेंट किसी वेबसाइट से कॉपी किया और कुछ कंटेंट AI Tools के मदद से generate करा लिया ऐसे ब्लॉग पोस्ट को गूगल कभी नहीं रैंक करेगा इसलिए हमेशा unique और यूजर फेंडली ब्लॉग लिखे इससे आपका ब्लॉग गूगल में रैंक भी करेगा और आपकी वेबसाइट का Bounce Rate भी नहीं गिरेगा।

Interlink Linking

दो या दो से अधिक वेब-पेजों को आपस में जोड़ना को ही Linking कहा जाता है।

जब हम अपने वेब-पेज में अपनी वेबसाइट के दुसरे वेब-पेज को लिंक करे है तो इसे Internal लिंक कहा जाता है, अगर On Page SEO के Point of View से देखा जाये तो  Internal लिंक भी बहुत महत्वपूर्ण होता है, इससे हमारी वेबसाइट पर आने वाले यूजर का engagement बढता है और वेब-पेज का बाउंस रेट भी घटता है और साथ ही google मे रैंकिंग करने मे भी मददगार साबित होती है।

External Linking

जब हम अपने वेब-पेज में दूसरी वेबसाइट के वेब-पेज को लिंक करे है तो इसे External लिंक कहा जाता है।

इससे Google को आपके पोस्ट के टॉपिक के बारे में जानकारी मिल जाती है, और गूगल को आपकी वेबसाइट पर trust भी बड जाता है,  लेकिन हमें External करते समय यह ध्यान रखना चाहिए की अपनी ब्लॉग-पोस्ट से सम्बंधित वेबपेज का ही External लिंक करें और साथ ही उस वेबसाइट का DA (Domain Authority) और PA (Page Authority) भी अच्छी होनी चाहिए।

On-Page SEO में होने वाली Common Mistakes

On-Page SEO करते समय beginners अक्सर कुछ ऐसी गलतियाँ कर देते हैं, जिनकी वजह से उनका webpage user की search intent को सही तरीके से satisfy नहीं कर पाता। इसलिए content publish करने से पहले इन common mistakes को जरूर check करना चाहिए।

1. Search Intent Ignore करना

कई लोग keyword देखकर सीधे content लिखना शुरू कर देते हैं और यह समझने की कोशिश नहीं करते कि user उस keyword को search करके वास्तव में क्या जानना चाहता है। इसलिए content लिखने से पहले search intent को समझना जरूरी है।

2. Keyword Stuffing

एक ही keyword को बार-बार इस्तेमाल करने से content unnatural लग सकता है। Keyword को केवल ranking के लिए जबरदस्ती repeat करने के बजाय उसे natural और relevant तरीके से इस्तेमाल करें।

3. H1, H2 और H3 का गलत इस्तेमाल

Headings को केवल keywords डालने के लिए इस्तेमाल करना सही नहीं है। H1 में मुख्य topic रखें और H2 तथा H3 की मदद से content को logical sections में divide करें।

4. Internal Linking न करना

Relevant internal links न होने से users को आपकी website के दूसरे useful pages तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। इसलिए जहां relevant हो, वहां descriptive anchor text के साथ internal links जरूर जोड़ें।

5. Meta Description को Ignore करना

Meta description direct ranking factor नहीं है, लेकिन यह search result में आपके webpage के content का short summary देने में मदद करती है। इसलिए इसे clear और useful तरीके से लिखना चाहिए।

6. Images को Optimize न करना

बड़ी और unoptimized images page loading को प्रभावित कर सकती हैं। Images का सही size और format रखें तथा जहां जरूरी हो वहां descriptive ALT text का इस्तेमाल करें।

7. SEO Title को Optimize न करना

कई लोग title में main topic को clearly mention नहीं करते या बहुत लंबा और confusing title लिख देते हैं। SEO title को descriptive, relevant और user-friendly रखना चाहिए, ताकि user को तुरंत समझ आ सके कि webpage किस बारे में है।

8. URL को बहुत लंबा रखना

बहुत लंबा या unnecessary words वाला URL समझने में मुश्किल हो सकता है। कोशिश करें कि URL छोटा, readable और webpage के main topic से relevant हो।

9. Content Structure को Ignore करना

बिना proper headings, छोटे paragraphs, lists और sections के लिखा गया content पढ़ने में मुश्किल हो सकता है। Content को अच्छी तरह structure करें ताकि users आसानी से important information ढूंढ सकें।

9. केवल Primary Keyword पर Focus करना

केवल एक primary keyword को target करने के बजाय topic से जुड़े relevant terms और subtopics को भी naturally cover करें। इससे content ज्यादा comprehensive और useful बन सकता है।

10. Broken Links को Check न करना

Article में दिए गए internal या external links अगर काम नहीं कर रहे हैं, तो user experience खराब हो सकता है। इसलिए समय-समय पर अपने important links को check करें।

11. Duplicate या बहुत Similar Content लिखना

एक ही topic पर बहुत ज्यादा similar pages बनाने से website का content unnecessarily repetitive हो सकता है। हर page का अपना clear purpose और unique value होना चाहिए।

12. Introduction को बहुत लंबा करना

कई articles में main information तक पहुंचने से पहले बहुत लंबा introduction दिया जाता है। Introduction को concise रखें और शुरुआत में ही user को बताएं कि इस article में उसे क्या जानकारी मिलेगी।

13. FAQ में Unnecessary Questions जोड़ना

सिर्फ FAQ section को बड़ा करने के लिए irrelevant questions नहीं जोड़ने चाहिए। ऐसे questions रखें जो वास्तव में आपके topic और users की जरूरत से संबंधित हों।

14. Anchor Text को Optimize न करना

Internal links में “Click Here” या “Read More” जैसे generic anchor text की जगह ऐसा descriptive text इस्तेमाल करें जिससे user और search engine दोनों को linked page के बारे में context मिल सके।

15. पुराने Content को Update न करना

अगर किसी article में पुरानी information, outdated examples या पुराने statistics हैं, तो उसे समय-समय पर update करें। Content को current और useful बनाए रखना long-term SEO के लिए important है।

16. Unnecessary Keywords को बार-बार डालना

हर heading, paragraph और image ALT में keyword डालने की कोशिश न करें। Keyword का इस्तेमाल वहीं करें जहां वह naturally fit होता हो।

17. User Experience को Ignore करना

Pop-ups, बहुत ज्यादा ads, खराब formatting, छोटे fonts या confusing navigation जैसी चीजें user experience को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए On-Page SEO करते समय केवल search engines नहीं, बल्कि users को भी ध्यान में रखें।

18. केवल Search Engine के लिए Content लिखना

Content को केवल keywords और ranking के लिए नहीं, बल्कि users की जरूरत को ध्यान में रखकर लिखना चाहिए। अच्छी On-Page SEO का उद्देश्य user को useful और आसानी से समझ आने वाली information देना है।

19. Mobile Optimization को Ignore करना

आज बहुत से users mobile devices से websites देखते हैं। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपका webpage mobile पर properly दिखाई दे, text आसानी से पढ़ा जा सके और buttons या links आसानी से इस्तेमाल किए जा सकें।

20. Outdated Information रखना

SEO से जुड़े कई concepts समय के साथ बदलते रहते हैं। इसलिए अपने पुराने articles को समय-समय पर review करें और outdated information को update करें।

21. Content को बिना Check किए Publish करना

Article publish करने से पहले title, headings, links, images, spelling, formatting और mobile view को जरूर check करें। एक छोटी On-Page SEO checklist follow करने से कई common mistakes को आसानी से avoid किया जा सकता है।

On-Page SEO के लिए Useful Tools

आप अपने pages को analyze और improve करने के लिए इन tools का उपयोग कर सकते हैं:

  • Google Search Console
  • Google Analytics
  • Google PageSpeed Insights
  • Google Keyword Planner
  • Microsoft Clarity
  • Screaming Frog
  • Semrush
  • Ahrefs

हर tool का purpose अलग है, इसलिए केवल एक SEO tool के score पर पूरा decision न लें।

on page seo kya hai

On Page SEO Quick Tips in Hindi

  • Title में अपना फोकस कीवर्ड जरुर रखे।
  • Permalink में फोकस कीवर्ड जरुर रखे।
  • Meta Description में अपना फोकस कीवर्ड जरुर उपयोग करे।
  • H2 हैडिंग में फोकस कीवर्ड जरुर रखे।
  • ब्लॉग-पोस्ट में 100% unique कंटेंट लिखे।
  • First पैराग्राफ में अपना फोकस कीवर्ड उपयोग करें।
  • Title में पॉवर word का उपयोग करे।
  • ब्लॉग-पोस्ट में image का उपयोग जरुर करे।
  • Image के ALT text में फोकस कीवर्ड उपयोग जरुर करें।
  • अपनी कंटेंट में Related कीवर्ड का उपयोग करें।
  • Keyword density 1% से 2% के आसपास रखें।
  • Image को WEBP फॉर्मेट में ही अपलोड करे।
  • पोस्ट में 1200×628 pixel की Image का उपयोग करे।
  • H1 हैडिंग को एक बार से अधिक उपयोग न करें।
  • H1 हैडिंग में Title या related word को रखे
  • अपनी साइट को mobile friendly जरुर बनाएं।
  • अपनी पोस्ट में External और Internal लिंक add करें।
  • पोस्ट में DoFollow लिंक और NoFollow लिंक का उपयोग करे।
  • On Page करने से पहले competitor analysis जरुर करे।

On Page SEO या Off Page SEO में कौन सा ज्यादा महत्वपूर्ण है

अगर देखा जाये तो यह कहना भी बिलकुल सही नहीं होगा इनमे कोन सा SEO बह्टर है  search engine के अनुसार On Page SEO और Off Page SEO दोनों ही बहुत इम्पोर्टेन्ट है हमारी हमारी वेबसाइट या वेब-पेज के लिए क्योकि ये दोनों ही मिलकर हमारे वेब-पेज या वेबसाइट को गूगल पर रैंक कराते है।

On Page SEO में हमे अपनी वेबसाइट पर काम करना होता है।

और Off Page SEO में हमे अपनी वेबसाइट के भार काम करना होता है।

On Page SEO को सही प्रकार से सिखने के लिए कितना समय लग सकता है

On Page SEO सीखने में भी समय की आवश्यकता होगी। यह आपकी पूर्व जानकारी और अनुभव पर निर्भर करता है। आप SEO ऑनलाइन प्लेटफोर्म से सीख सकते हैं, जैसे कि ब्लॉग और YouTube।

अगर आप On Page SEO को सही प्रकार से सिखाना चाहते है तो आप 2 से 3 महीने की अवधि में सीख सकते हैं। इसमें आपको अपनी साइट के टाइटल टैग, मेटा डिस्क्रिप्शन, हेडिंग टैग, कंटेंट और इमेजेज के लिए अपटिमाइजेशन के बारे में सीखना होगा।

हालांकि, इसके अलावा SEO को अधिक गहराई तक सीखने के लिए, आपको अन्य फैक्टर्स भी समझने की आवश्यकता होगी, जैसे कि Website speed, Mobile Responsive Site, Internal Linking, Website Structure इन सभी फैक्टर्स को समझने और उन्हें सिखने में आपको और भी समय लग सकता है।

आप चाहे तो Digital Marketing कोर्स कर सकते है इसमें आपको SEO, Social Media Marketing, SEM और अन्य विषय पर जानकारी दी जाती है।

On Page SEO से सम्बंधित कुछ पूछे जाने वाले प्रशन

क्या Meta Description ranking factor है?

Meta Description direct ranking factor नहीं है, लेकिन यह On-Page SEO का एक useful element है। यह search result में आपके webpage के content का short और useful summary दिखाने में मदद करता है, जिससे users को यह समझने में आसानी होती है कि page में उन्हें क्या जानकारी मिलेगी।

क्या Internal Linking on पेज SEO के लिए जरूरी है?

हा, Internal linking on पेज seo के लिए बहुत जरूरी है और यह On-Page SEO का रैंकिंग फैक्टर भी है।

Internal links की मदद से हम अपनी वेबसाइट के एक webpage को दूसरे relevant webpage से जोड़ते हैं। इससे users को related content तक पहुंचने में आसानी होती है और search engines को वेबसाइट के दूसरे pages को discover करने और उनके context को समझने में मदद मिलती है। इसलिए अपने content में हमेशा relevant और descriptive internal links का सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए।

क्या Keyword Density जरूरी है?

नहीं, आज की AI-driven दुनिया में Keyword Density कोई जरूरी नहीं है। फिर भी आप अपने primary keyword को लगभग 1% के आसपास naturally use करे।

AEO क्या है?

AEO (Answer Engine Optimization) का मतलब content को इस तरह optimize करना है कि answer-based search इंजन आपके content से user के सवाल का clear और useful answer आसानी से दे सकें।

GEO क्या है?

GEO (Generative Engine Optimization) एक approach है जिसमें content को AI-powered search engines और generative AI systems के लिए अधिक understandable और useful बनाने पर focus किया जाता है।

इसमें clear और reliable information, अच्छी content structure, relevant entities, authoritative references और आसानी से समझ आने वाला content महत्वपूर्ण हो सकता है।

AIO क्या है?

AIO (AI Optimization) एक broader term के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें content और website को AI-driven systems के लिए अधिक accessible और understandable बनाने की कोशिश की जाती है।

AIO के अंतर्गत AI search, AI assistants और अन्य AI-powered experiences के लिए content को बेहतर तरीके से structure करने जैसी practices को शामिल किया जा सकता है।

SEO सीखने में कितना समय लगता है?

SEO सीखने में समय का अनुमान लगाना आसान नहीं है। यह आपके पूर्वज्ञान और आपके अभ्यास पर निर्भर करता है। यदि आप इस फ़ील्ड में नए हैं, तो आपको Basic SEO Techniques सीखने में कम से कम 2 से 3 महीने का समय लग सकता है। इसके अलावा, आप अपने वेबसाइट या ब्लॉग के लिए सही और प्रभावी कीवर्ड रिसर्च करना भी सीख सकते हैं। इसमें कुछ हफ्ते से लेकर कुछ महीने तक का समय लग सकता है। लेकिन यदि आप एक उच्च स्तर के SEO मास्टर बनना चाहते हैं, तो आपको लगभग एक साल का समय लग सकता है।

On Page SEO सीखने में कितना समय लगता है?

अगर आप On Page SEO को सही प्रकार से सिखाना चाहते है तो आप 2 से 3 महीने की अवधि में सीख सकते हैं। इसमें आपको अपनी साइट के टाइटल टैग, मेटा डिस्क्रिप्शन, हेडिंग टैग, कंटेंट और इमेजेज के लिए अपटिमाइजेशन के बारे में सीखना होगा।

क्या मैं एक महीने में SEO सीख सकता हूं?

नहीं, आप एक महीने में SEO नहीं सीखे सकते| लेकिन आप कड़ी महनत करके बेसिक SEO टेक्निक्स जरूर सिख सकते है।

SEO सिखने के लिए क्या-क्या योग्यताएं होना चाहिए?

SEO सिखने के लिए कोई विशेष योग्यता या कोई डिग्री की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन यदि आपको बेसिक कम्प्यूटर और इन्टरनेट की नॉलेज है तो इसमें आपको काफी मदद मिल सकती है।

अगर आप गूगल सर्च कंसोल क्या है इसे जाना जाता है तो इस पोस्ट को पढ़ सकते है यह भी SEO का एक महत्वपूर्ण वेब टूल है।

Conclusion

On-Page SEO केवल title में keyword डालने या keyword density maintain करने का नाम नहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य ऐसा webpage बनाना है जो user के search intent को स्पष्ट और useful तरीके से satisfy करे।

इसलिए किसी भी article को publish करने से पहले title, headings, URL, content quality, images, internal links, mobile experience और technical performance को एक साथ check करें।

दोस्तों आज की इस पोस्ट में हमने On Page SEO Kya Hai इसके बारे में  जाना और कैसे करे यह भी जाना।

आप इस पोस्ट को पड़ने के बाद आप अपनी वेबसाइट या ब्लॉग-पोस्ट को गूगल पर रैंक करा सकते है।

आशा करता हु की आपको ये On Page SEO की हिंदी पोस्ट पसंद आई होगी। अगर आपको इस पोस्ट से सम्बंधित कोई सवाल या सुझाव है तो नीचे कमेन्ट करें और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें ताकि उन्हें भी इस विषय में सही जानकारी मिल सके।

16 thoughts on “On Page SEO क्या हैं? और कैसे करे – सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में”

  1. Pingback: Google Search Console Kya Hai

  2. Pingback: Digital Marketing Course Hindi | Digital Marketing in Hindi

  3. Pingback: Digital Marketing Kya Hai | डिजिटल मार्केटिंग क्या है (2023)

  4. Pingback: SEO क्या है? और कैसे करे सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top