30 Important Basic Excel Formulas hindi में Example के साथ

Basic Excel Formulas

आज के समय में Excel सबसे ज्यादा लोकप्रिय Spreedsheet प्रोग्रामे टूल है जो डेटा का रिकॉर्ड रखने , डेटा को organiz करने और विश्लेषण करने के लिए बेहद सरल और प्रभावी इंटरफ़ेस प्रदान करता है।

Table of Contents

अगर आप Excel पर काम करना चाहते या इसे सीखकर अच्छी कंपनी में नोकरी पर्याप्त करना चाहते है तो आपको एक्सेल के बेसिक फार्मूलों का ज्ञान होना बेहद जरूरी है ताकि आप कंपनी के काम को जल्दी और सटीकता के साथ पूरा कर सके।

इस लेख में, हम आपको सरल और उदाहरणों के साथ 30 Important Basic Excel Formula की जानकारी देंगे, ताकि आप Excel का उपयोग कुशलता और आत्मविश्वास के साथ कर सकें। इसके अलावा, इन 30 बेसिक Excel Formulas का Excel में सबसे ज्यादा use किया जाता है और इन्हें जॉब इंटरव्यू में भी बहुत ज्यादा पूछा जाता है। इसलिए इन्हें ध्यान से जरुर पढ़ें।

अगर आप हम से Advance Excel सिखाना चाहते है तो आप हमसे इस WhatsApp नंबर पर कांटेक्ट कर सकते है।

Excel Formula क्या होता है?

Excel Formula एक ऐसा instruction होता है जिसकी मदद से Excel किसी value या data पर calculation करता है।

हर सामान्य Excel Formula = (equal sign) से शुरू होता है।

उदाहरण के लिए, अगर किसी cell में 50 और दूसरे cell में 30 लिखा है और आपको दोनों को जोड़ना है, तो आप लिख सकते हैं:

=A1+B1

Excel दोनों cells की values को जोड़कर result देगा:

80

लेकिन अगर आपके पास बहुत सारी values हैं, तो हर cell को manually जोड़ने के बजाय SUM Formula इस्तेमाल करना ज्यादा आसान है।

=SUM(A1:A10)

यह A1 से A10 तक की सभी numbers को जोड़ देगा।

30 बेसिक Excel फॉर्मूला की लिस्ट (हिंदी में) उदाहरण सहित

यहाँ 30 इम्पोर्टेन्ट Excel फॉर्मूला की लिस्ट दिए गए हैं जो आपकी दैनिक एक्सेल वर्कशीट में मदद करेंगे। इन फॉर्मूलों के साथ उदाहरण भी दिए गए हैं ताकि आप उन्हें आसानी से समझ सकें और उनका उपयोग भी कर सके।

SUM Formula

Excel में Sum Formula सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला Formula हैं। इस Formula का इस्तेमाल Excel Sheet में दो या उससे अधिक Numeric Value को Sum निकनले के लिए उपयोग करते हैं।

Syntax: =SUM(number1,number2,…)

उदाहरण के लिये आपको 50 और 45 इन दो नम्बरों को जोड़ना है।

तो उसके लिये Formula होगा, =SUM(B2,C2)

sum formula in excel
Sum Formula

MAX Formula

Max Formula बेसिक Excel Formulas की Category में आता हैं। इस फार्मूला का उपयोग एक्सेल शीट में सेल्स की एक Range में सबसे बड़ा नंबर को ढूढने के लिए करते हैं।

Syntax:- =MAX(number1,number2,…)

उदाहरण के लिये आपको 50, 45, 52, 45 और 85 इन नम्बरों में से सबसे बड़ा number निकालना या ढूढना  है।

तो उसके लिये Formula होगा, =MAX(B2:F2) या =MAX(B2,C2,D2,E2,F2)

MAX Formula Example
Max Formula

MIN Formula

Microsoft Excel में MIN फ़ॉर्मूला का उपयोग सेल्स की एक Range में सबसे छोटे नंबर को ढूढने के लिए करते हैं।

Syntax:- =MIN(number1,number2,…)

उदाहरण के लिये आपको 50, 45, 52, 45 और 85 इन  नम्बरों में से सबसे छोटे number निकालना या ढूढना  है।

तो उसके लिये Formula होगा, =MIN(B2:F2) या =MIN(B2,C2,D2,E2,F2)

MIN Formual Example in Hindi
Min Formula Example

AVERAGE Formula

AVERAGE Formula Excel में Numbers के एक समूह का औसत (Percentage) निकालने के लिए उपयोग किया जाता हैं।

Syntax:- =AVERAGE(number1,number2,…)

उदाहरण के लिये आपको 50, 45, 52, 45 और 85 इन नम्बरों  का औसत (Percentage) निकालना है।

तो उसके लिये Formula होगा, =AVERAGE(B2:F2) या =AVERAGE(B2,C2,D2,E2,F2)

Average formula in excel
Average Formula

COUNT Formula

Count क अर्थ होता है गिनना

Microsoft Excel में COUNT Function का काम Cell की एक Range में उन Cells को Count करना है जिसमें केवल numeric values यानि Numbers मौजूद है।

Syntax:- =COUNT(value1,value2,…)

उदाहरण के लिये अब मान लीजिए आपको B2 से F6 तक मौजूद सभी numeric values को count करना है।

तो उसके लिये Formula होगा, =COUNT(B2:F6)

ध्यान दे: COUNT फार्मूला केवल numeric values लो ही काउंट करता है।

count function in excel
Count Formula

COUNTBLANK Formula

Microsoft Excel में COUNTBLANK Formula किसी भी सेल्स Range में से Blank सेल्स कों ही गिनता हैं।

Syntax:- =COUNTBLANK(range)

उदाहरण के लिये अब मान लीजिए आपको B2 से F6 तक मौजूद सभी खाली सेल्स को count करना है।

तो उसके लिये Formula होगा, =COUNT(B2:F6)

ध्यान दे: COUNTBLANK फार्मूला केवल खाली सेल्स को ही काउंट करता है।

Countbland Formula in Excel
Countblank Formula

COUNTA Formula

COUNTA Function का Use Non-Blank Cells को Count करने के लिए किया जाता हैं।

यह फ़ॉर्मूला ऐसे सेल्स की गणना करता हैं जिसमे कुछ न कुछ लिखा हो, चाहे Text हो या Number हो।

Syntax:- =COUNTA(value1,value2,…)

उदाहरण के लिये अब मान लीजिए आपको B2 से F6 तक ऐसे सेल्स काउंट करने है जिनमे कुछ न कुछ लिखा हो।

तो उसके लिये Formula होगा, =COUNT(B2:F6)

ध्यान दे: COUNTBLANK फार्मूला केवल उन सेल्स को ही काउंट करता है जिनमे कुछ न कुछ लिखा हो।

Counta Formula in Excel
counta formula

PRODUCT Formula

Ms Excel में Product फार्मूला सबसे ज्यादा use किये जाने वाले फोर्मुले में से एक है। इसका प्रयोग एक साथ कई संख्यो का गुणन निकलने के लिए किया जाता हैं। आप चाहे तो फार्मूला में Number भी Type कर सकते हैं।

Syntax:- =PRODUCT(value1,value2,…)

Product Formula in Excel
Product Formula

NOW Formula

Ms Excel में Now Formula की साहयता से हम अपनी Excel Sheet पर करंट डेट और टाइम को प्रदर्शित कर सकते है।

Syntax:- =NOW( )

Now Formula in Excel
Now Formula

TODAY Formula

Ms Excel में Today Formula की साहयता से हम अपनी Excel Sheet पर करंट डेट को प्रदर्शित कर सकते है।

Syntax:- =TODAY( )

today function in excel
Today Formula

REPT Formula

हमारे दुवारा दिए गए Number के आधार पर Text को दोहराता हैं | इस फार्मूला की साहयता से किसी भी करैक्टर को 32767 बार दोह रहा सकते हैं।

Syntax:- =REPT(text,number_times)

Rept Formula in Excel
Rept Formula

TRIM Formula

Ms Excel में Trim Function का यूज़ सेल में टाइप किये गए टेक्स्ट के बिच के extra space को Remove करने के लिए किया जाता हैं यदि आप ने किसी word या Letter के बिच एक से अधिक space का यूज़ किया है तो यह Function एक space को छोड़कर बाकि space को Remove कर देगा।

Syntax:- =Trim(text)

Trim Formula in Excel
Trim Formula

POWER Formula

Ms Excel में Power Formula का Use किसी भी संख्या का Power Value निकंलने के लिए करते हैं। आप इस Formula का इस्तेमाल करके बिना गुण किय कितना भी बड़ा Power Value निकल सकते हैं।

Syntax:- =POWER(number,power)

Power Formula in Excel
Power Formula

SEARCH Formula

इस फॉर्मूला का उपयोग Excel में किसी टेक्स्ट के अंदर एक specific word या अक्षर की position को अंकों में खोजने के लिए किया जाता है। यह फॉर्मूला लगभग FIND फ़ंक्शन की तरह ही कार्य करता है, लेकिन SEARCH फ़ंक्शन case-sensitive नहीं है। साथ ही, यह wildcard characters (जैसे * और ?) के उपयोग की अनुमति देता है, जो इसे अधिक लचीला बनाता है।

Syntax:- =SEARCH(find_text,within_text,[start_num])

Search Formula in Excel
Search Formula

YEAR Formula

YEAR Formula की मदद से आप किसी भी दिनांक में से वर्ष को अलग निकल सकते हैं।

Syntax:- =YEAR( serial_number)

Year Formula Example in Excel
Year Formula

MONTH Formula

MONTH Formula की मदद से आप किसी भी दिनांक में से महीना को अलग निकल सकते हैं।

Syntax:- =MONTH( serial_number)

Month Formula in Excel
Month Formula

DAY Formula

DAY Formula की मदद से आप किसी भी दिनांक में से दिन को अलग निकल सकते हैं।

Syntax:- =DAY( serial_number)

Day Formula in Excel
Day Formula

HOUR Formula

HOUR Formula की मदद से आप किसी भी Time में से Hour (घंटो) को अलग निकल सकते हैं।

Syntax:- =HOUR( serial_number)

Hour Formula in Excel
Hour Formula

MINUTE Formula

MINUTE Formula की मदद से आप किसी भी Time में से  मिनट को अलग निकल सकते हैं।

Syntax:- =MINUTE( serial_number)

Minute Formula in Excel
Minute Formula

CONCAT Formula

CONCAT फ़ॉर्मूला का उपयोग दो या अधिक सेल्स में मौजूद टेक्स्ट या नंबर को जोड़ने के लिए किया जाता है। यह पुराने CONCATENATE फ़ॉर्मूला का नया और बेहतर वर्ज़न है। लेकिन CONCAT फ़ॉर्मूला केवल Excel 2016 या उसके बाद के वर्ज़न में ही उपलब्ध है।

Syntax:- =CONCAT(text1,text2,…..)

उदाहरण:

मान लीजिए, A1 सेल में “Sonu” लिखा है और B1 सेल में “Kumar” लिखा है, और आप दोनों को जोड़कर “Sonu Kumar” बनाना चाहते हैं।

तो उसके लिये Formula होगा, =CONCAT(A1,” “,B1) या =CONCAT(A1:B2)

Concat Formula in Excel
Concat Formula

UNIQUE Formula

UNIQUE फ़ॉर्मूला का उपयोग Excel में किसी लिस्ट में से डुप्लिकेट डेटा हटाकर केवल यूनिक डेटा निकालने के लिए किया जाता है। लेकिन UNIQUE फ़ॉर्मूला केवल Excel 2019 या उसके बाद के वर्ज़न में ही उपलब्ध है।

Syntax:- =UNIQUE(range, [by_col], [exactly_once])

उदाहरण:

अगर आपके पास नामों की लिस्ट है और आप डुप्लिकेट हटाकर सिर्फ़ यूनिक नाम निकालना चाहते हैं:

तो उसके लिये Formula होगा, =UNIQUE(A1,A10)

Unique Formula in Excel
Unique Formula

IF Formula

IF Formula Excel का एक बहुत useful function है। इसका इस्तेमाल किसी condition को check करने और उसके आधार पर अलग-अलग result दिखाने के लिए किया जाता है।

आसान भाषा में समझें तो IF Formula Excel से कहता है—“अगर यह condition सही है, तो यह result दिखाओ, और अगर condition गलत है, तो दूसरा result दिखाओ।

Syntax:- =IF(condition, value_if_true, value_if_false)

उदाहरण के लिए, अगर आपके पास students के marks हैं और आप जानना चाहते हैं कि कौन सा student Pass है और कौन सा Fail, तो IF Formula का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Student NameMarksResult
Anuj75Pass
Harsh42Pass
Nishant28Fail
Abhishek65Pass
Komal35Fail

मान लीजिए 35 या उससे अधिक marks वाले student को Pass और 35 से कम marks वाले student को Fail मानना है।

Formula:

तो उसके लिए फ़ॉर्मूलाहोगा ये =IF(B2>=35,"Pass","Fail")

Result: Pass

यहाँ B2 में 75 marks हैं, इसलिए condition B2>=35 सही है और Excel Pass दिखाएगा।

अगर B2 में 28 marks होते, तो condition गलत होती और Excel Fail दिखाता।

AND Formula

AND Formula का इस्तेमाल Excel में एक साथ कई conditions को check करने के लिए किया जाता है। यह तभी TRUE result देता है जब सभी conditions सही हों। अगर एक भी condition गलत है, तो AND Formula FALSE result देता है।

Syntax:- =AND(logical1, [logical2], …)

उदाहरण के लिए, अगर किसी student को scholarship पाने के लिए 75 या उससे अधिक marks और 75% या उससे अधिक attendance दोनों जरूरी हैं, तो इन दोनों conditions को एक साथ check करने के लिए AND Formula का इस्तेमाल किया जा सकता है।

मान लीजिए आपके पास students का यह data है:

Student NameMarksAttendanceScholarship
Anuj8580%True
Harsh7285%False
Nishant9070%False
Komal7882%True

अब हमें यह check करना है कि किन students के Marks 75 या उससे अधिक और Attendance 75% या उससे अधिक है। अगर दोनों conditions सही हैं, तो student scholarship के लिए eligible होगा।

तो उसके लिए फ़ॉर्मूला ये होगा =AND(B2>=75,C2>=75)

Result: TRUE

Anuj के Marks 85 और Attendance 80% है, इसलिए दोनों conditions सही हैं और result TRUE आएगा।

वहीं Harsh के Marks 75 से कम हैं और Nishant की Attendance 75% से कम है। इसलिए दोनों के लिए result FALSE आएगा।

OR Formula

OR Formula का इस्तेमाल Excel में एक साथ कई conditions को check करने के लिए किया जाता है, लेकिन AND की तरह इसमें सभी conditions का सही होना जरूरी नहीं है। OR Formula तब TRUE result देता है जब दी गई conditions में से कम से कम एक condition सही हो। अगर सभी conditions गलत हैं, तभी result FALSE आता है।

Syntax:- =OR(logical1, [logical2], …)

उदाहरण के लिए, अगर किसी student को special consideration तब मिलेगी जब उसके 90 या उससे अधिक marks हों या 90% या उससे अधिक attendance हो, तो इन conditions को check करने के लिए OR Formula का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मान लीजिए आपके पास students का यह data है:

Student NameMarksAttendanceSpecial Consideration
Anuj8595%True
Harsh9270%True
Nishant8075%False
Komal9592%True

अब हमें यह check करना है कि किन students के Marks 90 या उससे अधिक हैं या Attendance 90% या उससे अधिक है। अगर दोनों में से कोई एक condition भी सही है, तो student को special consideration मिलेगी।

तो उसके लिए फ़ॉर्मूला ये होगा =OR(B2>=90,C2>=90)

Result: TRUE

Anuj के Marks 90 से कम हैं, लेकिन उसकी Attendance 95% है। यानी एक condition सही है, इसलिए result TRUE आएगा।

इसी तरह Harsh के Marks 92 हैं, इसलिए उसकी एक condition सही है और result TRUE आएगा।

वहीं Nishant के Marks 90 से कम और Attendance भी 90% से कम है। इसलिए दोनों conditions गलत हैं और result FALSE आएगा।

SUMIF Formula

SUMIF Formula किसी एक condition के आधार पर numbers का total निकालता है।

Syntax:- =SUMIF(range, criteria, sum_range)

उदाहरण के लिए, आपके पास अलग-अलग products की sales दी गई हैं और आप केवल Laptop की कुल sales जानना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में हर value को manually जोड़ने के बजाय SUMIF का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मान लीजिए आपके पास students का यह data है:

ProductSales
Laptop50000
Mobile20000
Laptop45000
Mouse1000
Laptop55000

अब मान लीजिए आप जानना चाहते हैं कि laptop product की टोटल कितनी सेल्स हुयी।

तो लैपटॉप की टोटल सेल्स जानने के लिए फ़ॉर्मूला होगा ये =SUMIF(A2:A6,”Laptop”,B2:B6)

Result: 150000

यह formula पहले A2:A6 में Laptop को खोजता है और जहाँ-जहाँ Laptop मिलता है, वहाँ की Sales को जोड़ देता है।

अगर आप SUMIF Formula को और विस्तार से समझना चाहते हैं, तो आप हमारी SUMIF Formula की पोस्ट को पढ़ सकते हैं।

SUMIFS Formula

SUMIFS Formula एक से ज्यादा condition के आधार पर numbers का total निकालता है।

Syntax:- =SUMIFS(sum_range, criteria_range1, criteria1, [criteria_range2, criteria2], …)

मान लीजिए आपके पास Product, Category और Sales का data है और आपको केवल Electronics category के Laptop की total sales निकालनी है।

अब आप मान लीजिए आपके पास students का यह data है:

ProductCategorySales
LaptopElectronics50000
MobileElectronics20000
LaptopElectronics45000
LaptopOffice30000
MouseElectronics1000

तो टोटल सेल्स जानने के लिए फ़ॉर्मूला होगा ये =SUMIFS(C2:C6,A2:A6,”Laptop”,B2:B6,”Electronics”)

Result: 95000

यह formula पहले A2:A6 में Laptop को खोजता है उसके बाद B2:B6 में Electronics खोजता है और जहाँ-जहाँ ये दोनों मैच हो जाते है, वहाँ की Sales को जोड़ देता है।

अगर आप SUMIFS Formula को और विस्तार से समझना चाहते हैं, तो आप हमारी SUMIFS Formula की पोस्ट को पढ़ सकते हैं।

COUNTIF Formula

अगर आपने ऊपर COUNT Formula समझ लिया है, तो COUNTIF को आप COUNT Formula का बड़ा भाई समझ सकते हैं। COUNT किसी range में मौजूद numbers को count करता है, जबकि COUNTIF किसी एक condition (शर्त) के आधार पर cells को count करता है।

यानी, अगर आप जानना चाहते हैं कि किसी cell range में किसी particular value या condition को पूरा करने वाले कितने cells हैं, तो वहाँ COUNTIF Formula का इस्तेमाल किया जाता है।

Syntax:- =COUNTIF(range, criteria)

उदाहरण के लिए मान लीजिए आपके पास students के subjects का data है और आप जानना चाहते हैं कि कितने students ने Hindi subject लिया है।

अब आप मान लीजिए आपके पास students का यह data है:

StudentSubject
AnujHindi
HarshMath
NishantHindi
AbhishekEnglish
KomalHindi

तो उसके लिए फ़ॉर्मूला होगा ये =COUNTIF(B2:B6,”Hindi”)

Result 3

COUNTIFS Formula

अगर आपने COUNTIF Formula समझ लिया है, तो COUNTIFS को आप COUNTIF का बड़ा भाई समझ सकते हैं। COUNTIF में हम केवल एक condition के आधार पर cells को count करते हैं, जबकि COUNTIFS में हम एक से ज्यादा conditions के आधार पर cells को count कर सकते हैं।

Syntax:- =COUNTIFS(criteria_range1, criteria1, [criteria_range2, criteria2], …)

मान लीजिए आपके पास students का यह data है:

Student NameSubjectGenderMarks
AnujHindiMale75
HarshMathMale82
NishantHindiMale68
AbhishekHindiFemale85
KomalHindiFemale72
RaviEnglishMale6

अब मान लीजिए आप जानना चाहते हैं कि Hindi subject लेने वाले Male students कितने हैं।

यहाँ हमें दो conditions check करनी हैं:

  • Subject = Hindi
  • Gender = Male

इसलिए हम COUNTIFS Formula का इस्तेमाल करेंगे।

फ़ॉर्मूला होगा ये =COUNTIFS(B2:B7,”Hindi”,C2:C7,”Male”)

Result: 2

VLOOKUP Formula

VLOOKUP Formula Excel का एक बहुत उपयोगी function है। इसकी मदद से आप किसी बड़ी table या data में किसी specific value को आसानी से खोज सकते हैं और उसी से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Syntax:- =VLOOKUP(lookup_value, table_array, col_index_num, [range_lookup])

मान लीजिए आपके पास students का यह data है और आपको Student ID के आधार पर किसी student के marks पता करने हैं।

Student IDStudent NameMarks
101Anuj85
102Harsh78
103Nishant92
104Abhishek74
105Komal88

अब हमें Student ID 103 के marks पता करने हैं।

तो उसके लिए फ़ॉर्मूला होगा ये =VLOOKUP(103,A2:C6,3,FALSE)

Result: 92

VLOOKUP सबसे पहले table के पहले column में 103 को search करेगा। जब उसे 103 मिल जाएगा, तो उसी row के तीसरे column से Marks यानी 92 को result के रूप में दिखा देगा।

इस तरह VLOOKUP की मदद से बड़ी Excel table में किसी specific value को खोजकर उससे जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है।

अगर आप VLOOKUP Formula को Google Sheets में इस्तेमाल करने का तरीका step-by-step जानना चाहते हैं, तो आप हमारी VLOOKUP Formula in Google Sheets वाली पूरी guide पढ़ सकते हैं। हालांकि, VLOOKUP को Excel में भी लगभग इसी तरीके से इस्तेमाल किया जाता है।

BYCOL Formula

Excel में BYCOL फ़ॉर्मूला एक खास LAMBDA फ़ंक्शन है, जिसका इस्तेमाल हर कॉलम पर अलग-अलग गणना करने के लिए किया जाता है। यह फ़ॉर्मूला केवल Excel 365 और Excel 2025 या उसके बाद के वर्ज़न में ही उपलब्ध है।

इस formula का उपयोग तब किया जाता है जब आपको हर कॉलम पर अलग-अलग गणना करनी हो, जैसे कि जोड़ (SUM), औसत (AVERAGE), अधिकतम (MAX), न्यूनतम (MIN) आदि।

Syntax:- =BYCOL(array, lambda_function)

अगर आपके पास यह डेटा है:

ABC
501020
102030
406060

और आप हर कॉलम का जोड़ निकालना चाहते हैं, तो यह फ़ॉर्मूला इस्तेमाल करें:

=BYCOL(A1:C3, LAMBDA(col, SUM(col)))

अगर आपको कॉलम वायज max या min या कुछ भी निकलना है तो आप अपने हिसाब से फार्मूला लगा सकते है।

BYCOL Formula in HIndi
BYCOL Formula

BYCOL फार्मूला की तरह ही BYROW फार्मूला भी है, लकिन दोनों में थोडा सा ही अंतर है BYCOL फार्मूला कॉलम पर काम करता है और BYROW formula रो पर काम करता है।

अगर आप Excel की Important Shortcut Keys के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप हमारी Important Excel Shortcut Keys की पूरी guide पढ़ सकते हैं। इसमें आपको Excel में काम को तेज और आसान बनाने वाली जरूरी shortcut keys के बारे में जानकारी मिलेगी।

Excel से जुड़े कुछ बेसिक FAQs

अगर आप Excel में TEXT Function को इस्तेमाल करने का तरीका step-by-step जानना चाहते हैं, तो आप हमारी TEXT Function in Excel की पूरी guide पढ़ सकते हैं। इसमें आपको TEXT Function के syntax, examples और अलग-अलग formatting options के बारे में विस्तार से बताया गया है।

निष्कर्ष

Excel Formulas Excel की सबसे उपयोगी features में से एक हैं। अगर आप केवल SUM और AVERAGE से शुरुआत करते हैं और धीरे-धीरे IF, SUMIF, COUNTIF, Lookup और Data Cleaning formulas तक जाते हैं, तो आप Excel में कई repetitive calculations को आसानी से automate कर सकते हैं।

खासकर COUNT, COUNTA और COUNTBLANK जैसे formulas को साथ में समझना बहुत जरूरी है, क्योंकि ये तीनों देखने में similar हैं लेकिन इनका काम अलग-अलग है।

शुरुआत में केवल कुछ formulas पर focus करें और उन्हें अपनी वास्तविक Excel sheet पर practice करें। Formula का नाम याद करने से ज्यादा जरूरी है यह समझना कि किस situation में कौन-सा formula इस्तेमाल करना है।

अगर आप Excel में beginner हैं, तो पहले Basic Formulas पर मजबूत पकड़ बनाएं। इसके बाद Logical, Conditional और Lookup Formulas सीखें। यही approach आपको धीरे-धीरे Basic Excel User से Advanced Excel User बनने में मदद करेगी।

ये कुछ बेसिक Excel फार्मूले हैं जो आपके कार्य को सरल और प्रभावी बना सकते हैं। इनका अभ्यास करने से आप Excel में माहिर बन सकते हैं और अच्छी कम्पनी में नोकरी पर्याप्त कर सकते है।

आशा करता हु की आपको ये 30 Basic Excel Formulas की लिस्ट पसंद आई होगी। अगर आपको इस ब्लॉग पोस्ट से सम्बंधित कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करें।साथ ही, इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि उन्हें भी इस विषय में मदद मिल सके।

6 thoughts on “30 Important Basic Excel Formulas hindi में Example के साथ”

  1. Pingback: Text Function in Excel - 7 Best Text Function in Excel Hindi

  2. Pingback: sumifs formula in excel - sumifs formula in excel in hindi

  3. Pingback: VLOOKUP Formula in Google Sheet | VLOOKUP Google Sheet (3 Example)

  4. Pingback: Digital Marketing Course Hindi | Digital Marketing in Hindi

  5. Pingback: Best Laptop Under 60000 in India (2023) | Laptop Under 60K

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top